साईनाथ मेमोरियल स्कूल स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत सम्मानित,,
स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए मिला सम्मान
देवास। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत साईनाथ मेमोरियल स्कूल को उत्कृष्ट सहभागिता और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
नगर निगम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में यह पुरस्कार नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार द्वारा पुष्प कुछ भेंट एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर किया गया। विद्यालय ने स्वच्छता जागरूकता, परिसर की सफाई और विद्यार्थियों में स्वच्छता संस्कार विकसित करने में, नगर निगम द्वारा आयोजित विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए अनुकरणीय कार्य किया जिसके चलते उसे यह सम्मान प्राप्त हुआ। नगर निगम सभागार में आयोजित गरिमा में कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर
नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार,उप आयुक्त श्रीमती देवबाला पीपलोनिया, उप आयुक्त श्रीमती आरती खेडेकर, श्री सौरभ त्रिपाठी, श्री जितेंद्र सिसोदिया, श्री जगदीश वर्मा, श्री दिनेश चौहान, श्रीमती इंदु भारती, शाहनवाज खान, अरुण प्रताप सिंह, उमेश चतुर्वेदी, विशाल जोशी सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments