Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन,,खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदकनिपुण सांगते ने सिंगल्स और डबल्स में जीता गोल्ड,,बालक टीम ने टीम इवेंट में भी हासिल किया स्वर्ण पदक

21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन,,

खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक
निपुण सांगते ने सिंगल्स और डबल्स में जीता गोल्ड,,

बालक टीम ने टीम इवेंट में भी हासिल किया स्वर्ण पदक
देवास। विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि 21वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स, मिक्स्ड डबल्स और टीम इवेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में निपुण सांगते ने बालक सिंगल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं निपुण सांगते और आदित्य बालोदिया की जोड़ी ने डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर मध्यप्रदेश को एक और बड़ी सफलता दिलाई।
मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में आदित्य बालोदिया और चार्वी सिंह की जोड़ी ने शानदार तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं निपुण सांगते और मनुस्मृति सिंह की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।
इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश की बालक टीम ने टीम इवेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक सिंगल्स स्पर्धा में आदित्य बालोदिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश की इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, आपसी तालमेल और खेल के प्रति समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के कोच गौरव कदम  एवं मैनेजर प्रीति पंवार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर देवास-शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस संघ की अध्यक्ष डॉ. आयुषी देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ. समीरा नईम, सचिव माया सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, हेमेन्द्र निगम, प्रवीण सांगते, मनीष जायसवाल, कमल ठाकुर सहित अनेक खेलप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों, कोचों एवं मैनेजर को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...