Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हजरत काली मस्जिद सरकार (र.अ.) शाने मालवा देवास का 48वां उर्स सम्पन्न,,- दर्शनार्थियों ने सुबह से देर रात्रि तक लिया दर्शनलाभ, अकिदत मंदों की तादात लाखों में आती गई

हजरत काली मस्जिद सरकार (र.अ.) शाने मालवा देवास का 48वां उर्स सम्पन्न,,

- दर्शनार्थियों ने सुबह से देर रात्रि तक लिया दर्शनलाभ, अकिदत मंदों की तादात लाखों में आती गई
देवास। शहन शाहेए मालवा हजरत काली मस्जिद वाले सरकार का सालाना उर्स साआनंद सम्पन्न हुआ। यह सरकार का 48वां उर्स था। मप्र में हिन्दू-मुस्लिम एकता के नाम से जाना जाने वाला यह मुकाम सारी कोमो के लिए अकीदत का केन्द्र बना हुआ है। हाजतमंद अपनी हाजते लेकर दरबार में हाजिर होते है और सरकार के फेज से जुमेरात जुमा पीर हर हफ्ते चलता है। 12 माह श्रद्धालुओं को दर्शन ओर सरकार के फेज का क्रम जारी रहता है। पीरानेपीर दश्तगीत सय्यदीना गोसपाक के माह की आखिरी जुमेरात को सालाना उर्स आयोजित होने की परम्परा लगभग आदि सदी से चलती आ रही है। शीलनाथ धूनी संस्थान और काली मस्जिद सरकार कमेटी का ये आयोजन प्रदेश का एक आला आयोजन में गिना जाता है। 
 उक्त जानकारी देते हुए सज्जादा गादी नशीन अर्जुन बाबा कलंदरी ने बताया कि 48वें सरकार के उर्स में सुबह 9 बजे कुरआन खानी रखी गई। जिसमें ज्यारीन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग सुबह 10 बजे से राजस्थान कपासन शरीफ के प्रसिद्ध कव्वाल नुसरत कादरी की कव्वाली का आयोजन शुरू हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। हजारों श्रोताओं ने कलाम का आनंद लिया और कव्वाल को बडा नजराना भेंट किया। दिन शाही लोबान हुआ और चादर पेश की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति हाजी अंसार अहमद हाथी वाले थे। सरकार के लंगर का सिलसिला प्रात: 11 बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। शाही चादर के पेश करते वक्त पाण्डाल और हर जगह दर्शनार्थी उपस्थित थे। सज्जादा गादी नशीन बाबा अर्जुन कलंदरी सहित खादिम हजरात और काली मस्जिद दरगाह कमेटी के मेम्बरान मौजूद रहे। कमेटी की जानिब से अर्जुन बाबा कलंदरी ने शहर काजी नोमान अहमद अशरफी साहब, पूर्व सभापति हाजी अंसार अहमद हाथी वाले, सिरत कमेटी के पूर्व सदर सुल्तान अहमद अशरफी साहब, ठा. जैनेन्द्र सिंह पवार साहब, शीलनाथ धुनी संस्था के सदस्य एड. जयंत विपट, एड. सुरेन्द्र सिंह राजपूत, पार्षद मुश्तफा अहमद का साफा बांधकर सम्मान किया। आयोजन की खुबसूरत कडी में सज्जादा गदी नशीन अर्जुन बाबा का इस्तकबाल चीफ शहर काजी नोमान अहदम अशरफी, हाजी अंसार अहमद हाथी वाले ने किया। अन्य प्रदेश से आए भक्तो ने भी अर्जुन बाबा का सम्मान किया। सत्तर भाई ठेकेदार इस्लामपुरा देवास की जानिब से काली मस्जिद प्रबंध समिति के सभी सदस्यों व अर्जुन बाबा का पुष्पमाला से स्वागत किया। अर्जुन बाबा कलंदरी और शीलनाथ धूनी संस्थान काली मस्जिद दरगाह शरीफ कमेटी ने जिला प्रशासन के सहयोग पर आभार माना व दर्शनार्थियों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए दरबार में मनोकामना पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...