Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

90 वीं दशहरा प्रदर्शनी एवं मीना बाजार का भव्य शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन

90 वीं दशहरा प्रदर्शनी एवं मीना बाजार का भव्य शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन
देवास। नगर निगम द्वारा आयोजित ऐतिहासिक 90 वीं दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मीना बाजार का विधिवत शुभारंभ रविवार 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे पुलिस लाइन के पास दशहरा मैदान पर हर्षाेल्लास के साथ किया गया।
मीना बाजार का शुभारंभ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल के द्वारा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन,आयुक्त दलीप कुमार, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बैस, जिला महामंत्री राजेश यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया व अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देवास की यह प्रदर्शनी हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। 90 वर्षों से यह मेला शहर की पहचान बना हुआ है। महापौर ने नवरात्री पर्व की सभी उपस्थित लोगों का बधाई भी दी।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में नगर निगम की उपलब्धियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कृषि यंत्र, औद्योगिक उत्पाद, हस्तकला, परिधान, खाद्य व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही बच्चों व युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं तथा मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जावेगा।
जिलाध्यक्ष श्री सेंधव ने कहा कि वर्षाे पुरानी इस मेले की परम्परा को निगम परिषद ने जीवित रखा है इसके लिए वे बधाई की पात्र है।  
आयुक्त ने कहा कि स्वदेशी मेले अपने पूर्वजों की परम्परा का स्मरण कराते है। मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद के आयोजनों से स्थानिय कलाकारों एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर जाने का अवसर प्राप्त होता है।  नागरिकगण अपने परिवार के साथ मीना बाजार का आनंद लेने हेतु अवश्य पधारें। आयुक्त ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।
श्री सेन ने कहा कि यह मेला रियासत कालीन समय से लगता आ रहा है जिसे हमारी परिषद ने निरंतर जारी रखा है। मीना बाजार में मातृ शक्ति के लिए सौन्दर्यी आभूषणों के साथ ही घरेलं उपयोग की सामग्री खरीदने के अवसर के साथ ही बच्चों के खेल खिलोने आदि की दुकानें लगाई जा रही है। मीना बाजार शुभारंभ पश्चात अतिथीयो द्वारा मेले मे लगी दुकानों का अवलोकन किया तथा लगाये गये झुले का आनंद भी लिया तथा सामग्री भी खरीदी।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, अजबसिंह ठाकुर, बाबु यादव, एल्डरमेन हरिश देवलिया, राजेश यादव महिला मोर्च जिलध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगोत्री, मधु शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, महामंत्री मनीष सोलंकी, भाजपा नेता सचिन सोनी, जेगनू गोस्वामी, हिमान्शु राजौले, अजय पडियार, अखिलेश धुरिया, देवेन्द्र बंसल, आनंद चौधरी, परवेज विनर, अजय गुर्जर,आशीष गर्ग, विपुल अग्रवाल, निगम उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधीक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, जीवन रावत, पलक श्रीवास्तव, चंदन सोनी अन्य जनप्रतिनिधि व व्यापारी एवं नागरिकगण पस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने किया तथा आभार निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी ने माना। मेला अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि मीना बाजार मे पार्किंग की व्यवस्था निरूशुल्क रखी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...