Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रध्दालु पितरों के कल्याण एवं पितृदोष निवारण के लिए गीता भवन में हुआ सात दिवसीय आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु,,

पितरों के कल्याण एवं पितृदोष निवारण के लिए गीता भवन में हुआ सात दिवसीय आयोजन
देवास। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर पितरों के कल्याण एवं पितृदोष निवारण के उद्देश्य से गीता भवन में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ की बुधवार को पूर्णाहुति हुई। कथा व्यास श्रद्धेय श्री ऋचांशजी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) ने पूर्णाहुति के अवसर पर कथा श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को भक्ति, ज्ञान और सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। पितरों के प्रति श्रद्धा और धार्मिक अनुष्ठान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य पं. राधेश्यामजी उदेनियाजी ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर व्यास पीठ की आरती मुख्य अतिथि देवास विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, समाजसेवी दिलीप अग्रवाल शिप्रा, नेता सत्ता पक्ष मनीष सेन, पार्षद गणेश पटेल, जुगनू गोस्वामी, एल्डरमैन राजेश यादव, पूर्व पार्षद अर्चना बैस, भरत चौधरी, गुरु दत्त शर्मा, मुकेश सोनी, आशीष ठाकुर, महेश गढ़वाल, सोनू ठाकुर, लोकेश रघुवंशी, लोकेश विजयवर्गीय, लोकेश गुर्जर सहित अन्य अतिथियों ने की।
पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस ने बताया कि बुधवार को कथा के पश्चात विधिवत आरती हुई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन प्रारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान गीता भवन परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...