सेंट्रल इंडिया एकेडमी ब्रेनी बडीज क्विज प्रतियोगिता में प्रथम
देवास। सेंट्रल इंडिया एकेडमी के छात्रों ने देवास सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स की "ब्रेनी बडीज क्विज प्रतियोगिता" में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विद्यालय की प्राचार्या एवं देवास सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की अध्यक्षा श्रीमती रीटा सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सेंट मेरीज कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई थी, जिसमें 18 सीबीएसई विद्यालयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में सेंट्रल इंडिया एकेडमी के कक्षा तीसरी के छात्र सारांश जाजू, कक्षा चौथी के छात्र जतिन शर्मा एवं कक्षा पांचवी के छात्र आरूष जोशी ने बेहतरीन टीमवर्क, तेजी से सोचने की क्षमता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह, निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा और समस्त स्टाफ ने युवा चैंपियन एवं उनकी मार्गदर्शक शिक्षिकाओं श्रीमती रानी चौरे, श्रीमती वरणप्रीत कौर एवं श्रीमती शालिनी हनवाल को बधाई दी।

0 Comments