Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कालुखेडी तालाब की व्यापक रूप से सफाई की जा रही है-महापौर

कालुखेडी तालाब की व्यापक रूप से सफाई की जा रही है-महापौर
देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों गणेशोत्सव के पश्चात भगवान श्री गणेजी की प्रतिमाओं का विसर्जन कालूखेडी तालाब पर किया गया था। कालू खेडी तालाब पर गणेश विसर्जन के पश्चात अनुपयोगी शेष बची सामग्रीयों से तालाब मे कचरा एकत्रित हो गया था। महापोर ने बताया कि शारदीय नवरात्री पर्व में शहर के प्रमुख स्थानों पर मॉ दुर्गा की प्रतिमा विराजित हैं। नवरात्री के पश्चात मॉ नव दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कालूखुडी तालाब पर किए जाने को दृष्टिगत रखते हुए निगम के संबंधित अधिकारियों को कालुखेडी तालाब की सफाई निगम के संसाधनों व सफाई मित्रों से कराये जाने के निर्देश निगम के संबंधित अधिकारियों को दिये गये। महापौर ने बताया कि कालुखेडी तालाब पर मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं को ससम्मान विधि विधान से विसर्जन करने हेतु तालाब की व्यापक रूप से सफाई निगम के संसाधनों (पोकलेण्ड मशीन व डम्परों) एवं सफाई मित्रों के सहयोग से की जा रही है ताकि मॉ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही हो।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...