Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय बेलाबहार वादक नवीन गंधर्व ने उपमुख्य मंत्री देवड़ा से की मुलाकात,,वाद्ययंत्र के बारे में विस्तार से चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय बेलाबहार वादक नवीन गंधर्व ने उपमुख्य मंत्री देवड़ा से की मुलाकात,,
वाद्ययंत्र के बारे में विस्तार से चर्चा
देवास। भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को लेकर मूलतः नेवरी में जन्में प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय बेलाबहार एवं तबला वादक पंडीत नवीन गंधर्व (अनुराज बेंड मुंबई ) के संचालक ने मध्य प्रदेश के प्रवास पर उपमुख्यमंत्री तथा देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा से उनके भोपाल निवास पर शिष्टाचार भेंट की। 1980 में निर्मित दुर्लभ भारतीय वाद्य यंत्र को लेकर उन्होंने बताया की यह उनके पिता पंडित बाबूलाल गंधर्व ने निर्मित किया है। वाद्य यंत्र की विशेषताओं के बारे में बताया कि इसमें विविधताओं के साथ में भिन्नताएं भी है जिसमें एक साथ सूफी ,गजल, भजन ,लोक संगीत, फिल्म ,फ्यूजन ,एवं विश्व संगीत के साथ एक से अध वाद्ययंत्र बज सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप इस अनूठे और दुर्लभ वाद्य यंत्र के बारे में मध्य प्रदेश शासन के माध्यम से दुनिया भर में आसानी से संगीतज्ञ एवं नव जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें, जिस पर श्री देवडा ने स्पष्ट किया कि निश्चित रूप से इसकी खूबियों को दुनिया के कोने-कोने तक सरकार पहुंचाएगी और आने वाले समय में बेलाबहार को दुनिया जानने और पहचानने लगेगी, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शहाबुद्दीन मंसूरी भी उपस्थित थे !

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...