Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर ब्राह्मण समाज ने किया सामूहिक पितृ तर्पण

मोक्षदायिनी मां शिप्रा के तट पर ब्राह्मण समाज ने किया सामूहिक पितृ तर्पण

देवास। श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर शुक्रवार, 9 अक्टूबर को मोक्षदायिनी मां शिप्रा के पवित्र तट पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, आध्यगौड़ ब्राह्मण समाज एवं श्री परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक पितृ तर्पण का आयोजन किया गया। कथावाचक गौवत्स आचार्य पंडित बजरंग महाराज एवं उनके सहयोगी पंडितों द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पितरों के निमित्त तर्पण संपन्न कराया गया।मंगेश शर्मा ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे ब्राह्मण बंधुओं सहित अन्य समाजों के लोग मां शिप्रा के पावन तट पर एकत्रित हुए और पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सामूहिक पितृ तर्पण किया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक किया गया। आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों का स्मरण कर उनकी आत्मशांति एवं मोक्ष की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला, अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा, आध्यगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. मधुसूदन शर्मा, संयोजक पं. सुरेश शर्मा, प्रदीप शुक्ला, पं. महेंद्र व्यास, पं. रोहित उपाध्याय, पं. मनोज मिश्रा, पं. राजेश, क्षिप्रा देवकीनंदन, समाधियां चन्द्रपाल शर्मा, संजय तिवारी, पंकज प्रधान, रवि शर्मा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में युवा संघ के अध्यक्ष छोटू पांडे ने सभी समाजजनों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता पं. रोहित उपाध्याय ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...