मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ के चुनाव सम्पन्न, कार्तिकेय चौहान निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
देवास। मध्यप्रदेश वॉलीबॉल संघ की साधारण एवं चुनावी सभा 11 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें 2026-2030 सत्र के लिए प्रबंध कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष कार्तिकेय चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवर खान, उपाध्यक्ष विधायक आशीष शर्मा एवं राम पांडे, महासचिव सतीश जोशी, कोषाध्यक्ष विशाल शर्मा, संयुक्त सचिव डी.आर. सिंह, राजेश शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य आशीष सिंह, भूपेन्द्र कांत, वीरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा, कृष्णानंद (रीवा)। बैठक में विभिन्न आयु वर्गों की राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित कराने की स्वीकृति प्रदान की गई तथा संघ की वैधानिक स्थिति के संबंध में सदन को विस्तृत जानकारी दी गई।
अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपरांत अपने प्रथम उद्बोधन में कार्तिकेय चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में वॉलीबॉल के समग्र विकास, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन तथा जिला एसोसिएशनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026 का ड्राफ्ट शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश वॉलीबॉल का रोडमैप तैयार कर प्रदेश के हर जिले में इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। इस अवसर पर 33 जिला संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0 Comments