Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने किया एमजी रोड, गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट,अन्तर्राष्ट्रीय बस स्टेण्ड का औचक निरीक्षण,,निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण की दिए सख्त निर्देश

निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने किया एमजी रोड, गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट,
अन्तर्राष्ट्रीय बस स्टेण्ड का औचक निरीक्षण,,

निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण की दिए सख्त निर्देश 


देवास। आगामी नवरात्री पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर चल रहे सडक निर्माण चौडीकरण को लेकर आयुक्त दलीप कुमार नें शुक्रवार 9 अक्टुबर को पैदल भ्रमण कर किये  जा रहे कार्याे का निरीक्षण किया साथ ही जहां तक सीसी सडक निर्माण व सडक पर रिईस्टोरेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है मुख्य मार्ग की सफाई करवाये जाने के निर्देश निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को दिये। जिससे आवागमन मे नागरिकों व व्यपारियों को असुविधा न हो साथ ही बीमा रोड का भी निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये वहीं आयुक्त ने गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट तक सडक चौडीकरण निर्माण कार्य को भी देखा तथा चल रहे कार्याे के साथ इलेक्ट्रिक लाईन व पोल शिफ्टींग का कार्य भी किये जाने के निर्देश दिये। इसी के साथ आयुक्त ने पुर्नघनत्वीकरण योजना अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बस स्टेण्ड के चल रहे कार्याे का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य कर रही संबंधित फर्म के इंजिनियर को सख्त लहजे में कार्य मे गति लाने तथा कार्य करने वाले कारीगरों व मजदूरों की टीम बढाकर 7 दिवस में कालम तथा सेंटींग के साथ कांक्रीट किये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने भगवती द्वार सराय मे भी चल रहे कार्याे की जानकारी ली तथा एमआरकृ13 में किये जा रहे सडक निर्माण का कार्य भी देखा तथा सडक निर्माण मे आ रहे बाधित मकानों को हटाने के साथ ही सिवरेज व पीने के पानी की लाईन को व्यवस्थित डाले जाने के निर्देश दिये।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...