मुख्य मार्गों से निगम व पुलिस प्रशासन ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण,,
पुनः अतिक्रमण करने पर सामग्री जप्त दुकान होगी सीलदेवास। नवरात्री पर्व पर बडी संख्या में माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा उज्जैन रोड तिराहा से भोपाल रोड तक के दोनों ओर के अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। निगम व पुलिस प्रशासन अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक श्री बाथम, ट्राफीक टीआई श्री बागरी के साथ निगम रिमूव्हल टीम प्रभारी प्रतिक शर्मा एवं निगम कर्मचारियों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमणों में अस्थाई दुकानें, ठेले, गुमटियों को हटाकर बोर्ड व अन्य सामग्रीयों को जप्त किया गया। उल्लेखनिय है कि निगम की रिमूव्हल गैंग द्वारा अस्थाई अतिक्रमणों को लेकर शहर के मुख्य मार्गाे पर अस्थाई अतिक्रमणों को हटाये जाने हेतु सडकों, मुख्य मार्गाे, चौराहों से प्रतिदिन अस्थाई अतिक्रमणों मे ठेले, फुटकर विक्रेताओं को हटाये जाने के साथ ही हिदायत भी दी जाती है किन्तु पुनरू अस्थाई अतिक्रमण कर लिया जाता है जिससे आवागमन अवरूद्ध होता है साथ ही दुर्घटनाओं का भय भी बना रहता है। नवरात्री पर्व पर रात ओर दिन में श्रद्धालुजन पैदल माताजी के दर्शन हेतु आते हैं मुख्य मार्गाे, चौराहों पर अस्थाई अतिक्रमण होने पर कई स्थानों पर आवागमत बाधित होकर जाम जैसी स्थिती उत्पन्न होती है। अस्थाई अतिक्रमणों को हटाये जाने के साथ ही व्यवसायकों एवं प्रतिष्ठनों के स्वामियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुनरू अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई के साथ दुकान सील व सामग्री जप्ती की कार्रवाई भी की जावेगी।

0 Comments