Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देश को परमाणु संपन्न बनाने में अब्दुल कलाम जी की अहम् भूमिका : अल्पसंख्यक कांग्रेस

देश को परमाणु संपन्न बनाने में अब्दुल कलाम जी की अहम् भूमिका : अल्पसंख्यक कांग्रेस 
देवास। देश को अंतरिक्ष विज्ञान में आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में परमाणु संपन्न बनाने में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका निर्णायक रहीं। यह बात अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा, उनके प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने कहीं। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस प्रवक्ता हारिस गजधर ने सादा जीवन उच्च विचार अवधारणा पर आधारित, उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक गोलू हॉजी ने देश की मिसाइल तकनीक में उनके किए योगदान का स्मरण किया। वरिष्ठ समाजसेवी सलीम शेख ने भी स्व.कलाम के बारे में अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर तौसिफ पठान, मुन्ना शेख,युसुफ पटेल सरपंच, आरिफ अली,सद्दाम खान, सर्वुद्दीन बाबा, सनव्वर अली, देवेन डीजे आदि मौजूद रहे। अंत में आभार रूस्तम पठान ने माना।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...