बाल विवाह एवं कम उम्र में गर्भधारण के मामलों में परिजनों पर एफआईआर कर लापरवाहों को करें टर्मिनेट: कलेक्टर श्री सिंह,,
----
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अतिक्रमण पर केस दर्ज कराने के निर्देश,,
स्वच्छता-स्वास्थ्य कार्यों में लापरवाही पर सीएमओ, इंजीनियर और कॉर्डिनेटरों को नोटिस
----
देवास: कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति एवं अंतर-विभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) पंजीयन की समीक्षा के दौरान बाल विवाह पश्चात गर्भधारण के संबंध में बाल विवाह रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में बाल विवाह के पश्चात गर्भधारण करने के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने ऐसे सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। बाल विवाह रोकने में नाकाम रहने और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले मैदानी अमले के विरुद्ध संबंधित सीडीपीओ, सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ऐसे प्रकरणों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने और एएनसी पंजीयन के डेटा की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के तहत संतोषजनक कार्य न पाए जाने पर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर का 15 दिन का वेतन काटने संबंधी शोकॉज नोटिस जारी करने तथा ब्लॉक कॉर्डिनेटर कन्नौद और खातेगांव का 5-5 दिवस का वेतन काटने संबंधी शोकॉज नोटिस देने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में नेमावर में संतोषजनक कार्य नहीं होने नगर परिषद सीएमओ नेमावर एवं अन्य दो कर्मचारियों का 15-15 दिन का वेतन काटने संबंधी शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ग्रामों में कचरा संग्रहण और उसके उचित प्रबंधन की सुचारू और सुदृढ़ व्यवस्था बनाई जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालयों की प्रतिदिन सफाई करवाई जाये। उन्होंने कहा कि गंदगी की शिकायत आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खातेगांव के स्वच्छता अधिकारी को 5 दिन का वेतन काटने संबंधी शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की प्रगतिरत स्वास्थ्य संरचनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने पाया कि डीपीआर तैयार करने के कार्य में स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर द्वारा लापरवाही बरती गई। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को तत्काल शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत उदयनगर में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों से निराकृत किए गए तथा लंबित आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत आयोजित शिविरों में जनता से प्राप्त होने वाली हर एक शिकायत का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। ऐसा ना होने पर नहीं संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की जांच करें और शिकायतों के निराकरण की वस्तुस्थिति को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व, नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी स्थान पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने विशेष रूप से नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शासकीय रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित करें। ऐसे मामलों में पब्लिक न्यूसेंस के अंतर्गत तत्काल केस दर्ज कराएं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन मामलों की नियमित निगरानी करें और शासकीय रास्तों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाकर सुगम यातायात और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले में संचालित सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों का सघन निरीक्षण कर वहां की प्रयोगशालाओं की वास्तविक स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में उपलब्ध फिजिक्स, बॉयोलॉजी, केमिस्ट्री और कंप्यूटर लैब की वस्तुस्थिति एक माह के भीतर सबमिट करें। सभी लैब का उपयोग छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य के लिए अच्छी तरह होना चाहिए। जिले के किसी भी स्कूल कोई भी लैब बंद नहीं मिलना चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धुर्वे को व्यवस्था सुदृढ़ कर सुचारू रूप से संचालन के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने दुग्ध संघ समितियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी के द्वारा ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने तीन माह में कॉरपोरेटिव बैंक में समितियों के खाते खुलने चाहिए। कोई भी समिति ऑफलाइन भुगतान नहीं करेंगी। मिड-डे मील भवनों की पुताई दीवाली से पहले सुनिश्चित की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की प्रगतिरत स्वास्थ्य संरचनाओं की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर को डीपीआर बनाने के मामले में लापरवाही पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वच्छता अभियान की समीक्षा कर निर्देश दिए कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। जिले के ग्रामों में स्वच्छता अभियान के तहत कार्य नहीं होने पर डिस्ट्रीक कॉर्डिनेटर को 15 दिन, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कन्नौद और खातेगांव को 5-5 दिवस का वेतन काटने संबंधी शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ग्रामों में कचरा कलेक्शन और प्रबंधन की सुचारू व्यवस्था बनाई जाए। विगत दिवस सड़क पर मिली शासकीय दवाईयों के संबंध में सीएमएचओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रतनपुरा और बावड़ीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की सफाई नहीं होने एवं परिसर में गंदगी फैली होने पर जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित प्राचार्य पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को ऋण वसूली और सतत मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
बैठक में निगमायुक्त श्री दलीप कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

0 Comments