Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अमलतास इंस्टीट्यूट में नवप्रवेशित एमबीबीएस छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला,,स्ट्रेस मैनेजमेंट कोच डॉ. एम.एस. होरा ने दिए सहज और सफल अध्ययन के टिप्स

अमलतास इंस्टीट्यूट में नवप्रवेशित एमबीबीएस छात्रों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला,,

स्ट्रेस मैनेजमेंट कोच डॉ. एम.एस. होरा ने दिए सहज और सफल अध्ययन के टिप्स
देवास। अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट कोच डॉ. एम.एस. होरा ने चिकित्सा शिक्षा की चुनौतियों का सहजता से सामना करने के व्यावहारिक उपाय बताए। उन्होंने धीमी व गहरी उदर श्वसन, हल्की स्ट्रेचिंग, लाफ्टर थेरेपी, पॉजिटिव इमेजिंग, मेडिटेशन और पॉजिटिव मेंटल डाइट पर जोर दिया। कहा कि हम जो देखते, सुनते और पढ़ते हैं, उसका सीधा असर भावनाओं पर पड़ता है, इसलिए सकारात्मक सामग्री का चयन जरूरी है।
उन्होंने पढ़ाई को छोटे हिस्सों में बांटने, समय प्रबंधन, नियमित पुनरावृत्ति और बीच-बीच में विराम लेने की सलाह दी। नियमित व्यायाम, योग, पैदल चलना और पर्याप्त नींद को अनिवार्य बताया।
इस अवसर पर अमलतास समूह के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के लिए ज्ञान के साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को दबाव से मुक्त कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगी। संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...