Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पूर्वजों के शुभ आशीर्वाद जीवन में सदा रखें हम याद- डॉ सीमा देवेन्द्र,,संस्था संसार की सर्व मातृ-पितृ दिवस काव्यांजलि संपन्न

पूर्वजों के शुभ आशीर्वाद जीवन में सदा रखें हम याद- डॉ सीमा देवेन्द्र,,
संस्था संसार की सर्व मातृ-पितृ दिवस काव्यांजलि संपन्न
देवास। भूले बिसरे दिवंगत कवि साहित्यकारों को शब्द तर्पण के माध्यम से याद करते हुए संस्कृति साहित्य रचनालय संसार मध्य प्रदेश द्वारा काव्यांजलि प्रस्तुत की गई। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण प्रदेश में हिन्दी साहित्य का यह अनूठा आयोजन देवास में प्रतिवर्ष किया जाता है। आरंभ में राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास ने काव्यमय स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए संस्था संसार के संस्थापक ब्रह्मलीन कवि प्रभाकर शर्मा बंधुु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को परिभाषित किया। आयोजन की अध्यक्षता सांदीपनि उज्जैन की सम्पादक पत्रकार, लेखक, कवियत्री सीमा देवेन्द्र जोशी ने की। सारस्वत अतिथि ब्राह्मण महासंघ मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष पं. संजय शुुक्ला थे एवं विशेष अतिथि सहकारिता नेतृत्व समाजसेवी अशोक गोस्वामी रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कवियों से आव्हान किया कि आज के दिवस को सर्व मातृ-पितृ दिवस की संज्ञा देकर उनकी यादों को शब्दांजलि देने की आपकी रचना धर्मिता प्रणम्य एवं अतुलनीय है। इसे जीवन में निरंतर बनाए रखिएगा। अतिथि स्वागत समाजसेवी फिरोज खान तथा प्रशासनिक अधिकारी अली हुसैन सिद्दिकी, संजय मालवीय, बालकृष्ण वर्मा ने किया। कवियत्री प्रतिभाचंद्र ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। पश्चात आमंत्रित कवि कवियत्रियों में आगरा से पधारी चांदनी अम्बर, डॉ. किरण पांचाल इंदौर, श्वेतिमा निगम उज्जैन, साधना टोक्कर, अनिता कुमावत, संगीता मूसलगांवकर, पूजाश्री सहित नौ देवी स्वरूपा कवियत्रियों ने काव्यपाठ कर नवरात्रि के आगमन को अपनी शब्द वंदना कर सार्थक किया। देर रात तक चले कवि सम्मेलन को मनोहरलाल सोनी बाबा, एडव्होकेट एल.एन.पुरोहित, जितेन्द्र शिवहरे, राधेश्याम पांचाल, डॉ. इकबाल मोदी, अशोक चौबेे, मकसूद शाह, पंकज जोशी, राजेश चौधरी, दारासिंह पटेल, सुभाष व्यास आदि रचनाकारों ने एक सेे बढ़कर एक गीत गजल, कविताएं प्रस्तुत की जिसे श्रोताओं ने जमकर सराहा। अंत में आभार प्रदर्शन महासचिव विजय जोशी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...