देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी द्वारा 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित सेवा सप्ताह का समापन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुआ। इस दौरान क्लब ने विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा का संदेश दिया। सेवा सप्ताह का शुभारंभ 2 अक्टूबर को गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 3 अक्टूबर को विनायक हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न रोग विशेषज्ञ डॉ के के धूत, डॉ प्रकाश गर्ग, डॉ आर सी शर्मा, डॉ अतुल गुप्ता, डॉ महेश विश्वकर्मा, डॉ रघुवंशी ने मरीजों की शुगर, बीपी सहित अन्य स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। सेवा गतिविधि के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर डॉ के के धूत का आभार माना। 4 अक्टूबर को भोलेनाथ गौशाला में गौमाता को पौष्टिक आहार खिलाया गया। 5 अक्टूबर को जिले के प्रथम आईएसओ प्राप्त शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय, महाकाल कॉलोनी में 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं मिठाई वितरित की गई। 6 अक्टूबर को रेडक्रॉस सोसायटी में रक्तदान शिविर लगाया गया। वहीं, 7 अक्टूबर को दृष्टिहीन कन्या विद्यालय एवं छात्रावास में 41 कन्याओं को खीर पूरी का भोजन कराया गया। 8 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक संस्था में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें 95 वर्षीय वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीपी श्रीवास्तव, 92 वर्षीय डॉ. एम. कुमार, संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर, एडवोकेट रणजीत सिंह राठौर, श्री कानूनगो, श्री चावड़ा, गंगासिंह सोलंकी, के.सी.नागर, श्री सिद्दिकी, श्री ठाकुर, श्रीमती भार्गव, श्रीमती नाईक, श्री नाईक, आदि सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों का शाल, मोतियों की माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ध्वज वंदना ला. आर.सी.पालीवाल ने की। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष ला. अनिल नागर ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन अनिल नागर ने की। विशेष अतिथि रीजन चेयर पर्सन ला. ओसाफ कुरेशी, झोन चेयर पर्सन मयंक काबरा, क्लब सचिव ला. प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष ला. एम.एल.डाबी थे। क्लब ने सभी सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सहयोग और सम्मान का संदेश दिया तथा वरिष्ठ नागरिकों से नेत्रदान, अंग दान व देह दान की अपील की। सेवा सप्ताह कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ला. भगवान गोयल, ला. डॉ. के.के.धूत, ला.डॉ. आर.सी.शर्मा,ला. एम..के. नागर, ला. एस.के. अग्निहोत्री, ला. ओ.पी.बंसल, ला. डॉ. योगेश वालिम्बे, ला. डॉ. एम.बी.अग्रवाल, ला. विशाल अग्रवाल, ला. मनोज बिंदल, ला. श्रीधर माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ ला. आर.सी.पालीवाल ने किया तथा आभार सचिव ला. प्रमोद गुप्ता ने माना। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

0 Comments