Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने आवेदकों की समस्‍याएं सुन जिला अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के दिये निर्देश, 116 आवेदन हुए प्राप्त

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने आवेदकों की समस्‍याएं सुन जिला अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के दिये निर्देश, 116 आवेदन हुए प्राप्त
 देवास:कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने आवेदकों की समस्‍याओं को सुना और आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्‍त 116 आवेदनों के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर श्री जैन ने मौके पर ही संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को बुलाकर आवेदनों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण तत्‍काल किया जाये। 
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि भूमि का सीमांकन, बैंक खाते में जमा राशि दिलाए जाने, जलकर में रियायत दिलाई जाने, बिजली बिल कम कराने, पेंशन शुरू कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामांकन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, कृषि भूमि का नामांतरण कराने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...