Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

घरेलू नल से गाड़ी धोने और पानी बहाने पर लगेगा 2 हजार तक जुर्माना-आयुक्त

घरेलू नल से गाड़ी धोने और पानी बहाने पर लगेगा 2 हजार तक जुर्माना-आयुक्त
देवास। नगर निगम द्वारा शहर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों में घरेलू नल से पानी व्यर्थ बहाने धार्मिक स्थलों, मंदिर आदि स्थानों पर पानी की टंकी रखी जावे जिससे श्रद्धालु हाथ पैर धोए, सड़के एवं फर्श धोने जैसे कार्यों में नल के पानी का उपयोग नहीं किया जावें।
निगम ने स्पष्ट किया है कि नल का पानी केवल पीने और घरेलू उपयोग के लिए है। सड़क पर पानी बहाने,नल चालू छोड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त दलीप कुमार ने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति नल से पानी का दुरुपयोग करते पाया जाता है तो उस से 2 हजार से 5 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर नल कनेक्शन काटा जाएगा। साथ ही घरेलू बोरवेल का उपयोग भी कम से कम करें तथा निर्माण कार्याे में नियम से ट्रीटेड पानी लेकर उपयोग करें। निगम द्वारा ट्रीटेड पानी का 5 हजार लीटर का टेंकर मात्र 50 रूपये मे दिया जाता है जिसका उपयोग निार्मण कार्याे में व वाहन धोने के कार्याे मे लिया जावे। आयुक्त ने सभी वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि नल में टोटी लगाकर रखें, पानी भरने के बाद नल बंद कर दें और पानी को व्यर्थ न बहाएं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...