देवास। लायंस क्लब देवास गोल्ड की पूर्व अध्यक्ष लायन लक्ष्मीराव द्वारा बालगढ़ स्थित भोलेनाथ मंदिर में 365 दीप प्रज्वलित कर अभिषेक एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-अर्चना के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, पूर्व चार्टर अध्यक्ष सोफिया कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष हीना राठौर, क्लब अध्यक्ष संगीता गोयल, सचिव मोनिका राणा,कोषाध्यक्ष नेहा छाबड़िया, प्रथम उपाध्यक्ष तरुणा जाट, कुसुम अग्रवाल, कविता चौबे, शकुंतला बलवानी,बबीता सहगल एवं पूजा अरोरा सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने दीपोत्सव में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की तथा महाप्रसादी ग्रहण की।



0 Comments