Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा पर तत्काल कार्यवाही, फसल नुकसानी पर किसान श्री लाल सिंह को सौंपा ₹50,000 की राहत राशि का चेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा पर तत्काल कार्यवाही, 

फसल नुकसानी पर किसान श्री लाल सिंह को सौंपा ₹50,000 की राहत राशि का चेक

 देवास:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा पर तत्काल कार्यवाही करते फसल नुकसानी पर किसान श्री लाल सिंह निवासी ग्राम पांगरा तहसील कन्नौद को 50 हज़ार रुपये राहत राशि का चेक जिला प्रशासन द्वारा सौंपा गया। 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के दौरान किसान की समस्या का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए किसान को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए थे। जिनके परिपालन में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किसान को सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...