देवास। माहेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मुंदडा एवं अध्यक्ष दिनेश एम भूतड़ा ने बताया कि समाज का अन्नकूट महोत्सव भव्यता श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिला संगठन द्वारा भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। आरती के पश्चात सभी समाज जनों ने भोजन प्रसादी का आनंद लिया। आरती के पूर्व समाज बंधुओ की साधारण सभा भी संपन्न हुई। सचिव प्रदीप साबु ने साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों का आभार माना। महोत्सव में समाज के वरिष्ठ जन, मातृ शक्ति, युवा एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी ने आपस में एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं समाज की सुख समृद्धि उन्नति और आपसी भाईचारे की कामना की।



0 Comments