देवास। पूर्व मंत्री एवं देवास विधायक स्वर्गीय महाराज तुकोजीराव पवार की जन्मजयंती के अवसर पर 17 नवंबर को जय श्री श्याम सेवा समिति एवं रुपेश चौरसिया मित्र मंडल द्वारा वृद्धाश्रम में सेवा दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार थीं। विशेष रूप से रघु भदौरिया, भरत चौधरी, सभापति रवि जैन, पार्षद प्रतिनिधि नितिन आहूजा, कालू बोस एवं पूर्व पार्षद बसंत चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय महाराज साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को भोजन कराया तथा फल, मिठाई एवं वस्त्र वितरित किए। इस दौरान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह बैस, राकेश बोड़ाने, मांगीलाल चौहान, कपिल सोनी, नवीन सिंह सोलंकी, दुर्गेश चिल्लोरिया, देवेंद्र नवगोत्री, राजा अकोदिया, अजय पहाडिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।



0 Comments