Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने दिव्यांग श्री संतोष सोनी को प्रदान की इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने दिव्यांग श्री संतोष सोनी को प्रदान की इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल

देवास: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने रेडक्रॉस  के माध्यम से देवास निवासी दिव्यांग श्री संतोष सोनी को 45 हजार रुपये मूल्य की इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल प्रदान की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मीना ने श्री सोनी से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और उन्हें शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। 
ट्राइसिकल प्राप्त करने पर श्री संतोष सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल मिलने से  अब अपने रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...