Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कुबेर पोटली के साथ लाभ पंचमी से भक्तों को लौटाई जा रही अर्पित धनराशि

कुबेर पोटली के साथ  लाभ पंचमी से भक्तों को लौटाई जा रही अर्पित धनराशि

देवास। शिवाजी नगर, मोती बंगला स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस से भाई दूज तक आयोजित पांच दिवसीय भव्य दीपावली नगर उत्सव का श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ समापन हुआ। इस वर्ष माँ श्री योगमाया महालक्ष्मी जी के अलौकिक श्रृंगार हेतु 870 भक्तों द्वारा श्रद्धापूर्वक धनराशि अर्पित की गई। विशेष बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में देवास जिले के साथ मध्यप्रदेश के अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनेक जिलों और कस्बों से भी भक्तों द्वारा धनराशि मंदिर पहुंचाई गई। मंदिर समिति अध्यक्ष विमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली नगर उत्सव के समापन के पश्चात भक्तों द्वारा माँ के श्रृंगार हेतु अर्पित की गई धनराशि को लाभ पंचमी, 14 नवंबर से वापस लौटाने का क्रम प्रारंभ कर दिया गया है। शर्मा ने बताया कि भक्तों को उनकी मूल धनराशि के साथ प्रसाद स्वरूप कुबेर पोटली, माँ के अर्चन में उपयोग किया गया पवित्र कुमकुम एवं एक नोट भी भेंट किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 870 भक्तों की सहभागिता और विभिन्न राज्यों से प्राप्त श्रद्धा एवं सहयोग ने इस आयोजन को विशेष बना दिया है। देवास का यह दीपावली नगर उत्सव अब एक धार्मिक आयोजन के साथ-साथ देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए माँ श्री योगमाया महालक्ष्मी जी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...