रॉयल राजपूत क्लब ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों का किया सम्मान
देवास। रॉयल राजपूत क्लब देवास द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन शहर के प्रतिष्ठित खेड़ापति इंटरनेशनल होटल, सिविल लाइन देवास में किया गया। समारोह में राजपूत समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में सभी आगंतुक राजपूताना पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पारंपरिक परिधानों को लेकर आयोजित बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें कु. महेंद्र सिंह परिहार को सपत्नीक, तृप्तिका बाईसा, इशू बाईसा एवं तीर्थराज बना को बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर रॉयल राजपूत क्लब देवास के परिचय, उद्देश्यों, गत वर्ष आयोजित कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए कु. प्रवीण सिंह चावड़ा ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में राजपूत समाज के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रावीण्यता के आधार पर सम्मानित किया गया। वहीं भरतनाट्यम में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुश्री प्रसिका, सुपुत्री ठाकुर प्रद्युम्न सिंह राठौड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त एवं ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले कर्नल लेफ्टिनेंट ठाकुर रामपाल सिंह चावड़ा को भी विशेष सम्मान अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में राजपूत समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों पर आधारित प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरुषों की पारंपरिक वेशभूषा का मूल्यांकन केसरिया परिधान के संचालक कु. सुरेंद्र सिंह चावड़ा द्वारा निर्णायक के रूप में किया। इस अवसर पर समाजसेवी ठाकुर अनूप सिंह जादौन, डॉ. राजेंद्र सिंह पंवार, श्री राघवेंद्र सिंह राजपूत, ठाकुर प्रद्युम्न सिंह राठौड़, श्री सर्वजीत सिंह पंवार एवं ठाकुर रामपाल सिंह चावड़ा ने अपने प्रेरक संबोधनों के माध्यम से समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा एवं भावी पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का संदेश दिया। आयोजन में ठा. महिपाल सिंह जादौन, ठा. महिपाल सिंह चावड़ा, ठा. नरेंद्र सिंह चावड़ा, ठा. महेंद्र सिंह चौहान, ठा. घनश्याम सिंह चावड़ा, कु. हिम्मत सिंह चावड़ा, ठा. ललित सिंह चावड़ा, श्री ईश्वर सिंह चावड़ा, कु. नरेंद्र सिंह पंवार, कु. वेदांत सिंह चौहान, श्री कृष्णपाल सिंह राठौड़, श्री दिलीप सिंह राठौड़, कु. गिरीवेश सिंह चौहान, कु. अभयराज सिंह पंवार, कु. यशवर्धन सिंह राठौड़, कु. हृदयराज सिंह चावड़ा एवं कु. नितिराज सिंह चावड़ा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह की संपूर्ण स्मृतियों को अपने कैमरे में श्री महेंद्र शर्मा (पप्पू भैया) ने संजोया। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन ठाकुर विजय बहादुर सिंह राठौड़ (आभास) ने किया तथा आभार प्रदर्शन एवं भोजन आमंत्रण ठाकुर जितेंद्र सिंह चावड़ा द्वारा किया।



0 Comments