देवास। देश की सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था क्षितिज द्वारा श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति, इंदौर के शिवाजी सभागार में अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। चार सत्रों में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने साहित्यकार भगीरथ परिहार मंचासीन थे। इस सत्र में क्षितिज साहित्य सम्मानों की कड़ी में संदीप भटनागर को उनकी कृति सूटकेस में भरी स्मृतियाँ व डॉ. यशोधरा भटनागर को उनके कहानी संग्रह मिस्ड कॉल को क्षितिज कृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा प्रतिवर्ष ये सम्मान प्रदान किए जाते हैं।



0 Comments