Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में आयुक्त ने लगाई फटकार,,लक्ष्य पूरा करो, नहीं तो वेतन रुकेगा

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में आयुक्त ने लगाई फटकार,,
लक्ष्य पूरा करो, नहीं तो वेतन रुकेगा

देवास :निगमायुक्त दलीप कुमार ने सोमवार 16 नवंबर को निगम बैठक हाल में समयावधि पत्रों व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को स्वनिधि योजना में 15 से 25 हजार के हितग्राहियों को 50 हजार का ऋण दिलाने, नए आवेदनों में प्रगति लाने व श्रमयोगी मानधन योजना पर फोकस करने के निर्देश दिए।
आश्रय स्थल की व्यवस्था के लिए उपायुक्त श्री जाफरी को निर्देशित किया गया। अवैध कनेक्शनों को वैध करने, सीवरेज व नई पानी लाइन से कनेक्शन शिफ्ट करने का लक्ष्य दिया गया, लक्ष्य पूरा नहीं होने पर वेतन आहरण नहीं होगा। अवैध कॉलोनियों में गाइडलाइन अनुसार कार्रवाई, कंपाउंडिंग व विकास शुल्क वसूली के निर्देश दिए।
स्वच्छता, नाली सफाई, मुख्य मार्गों पर स्वीपींग मशीन से सफाई, खुले प्लाटों पर कचरा पॉइंट नहीं बनने देने, सड़कों पर पानी बहाने व वाहन धोने वालों पर चालान, भवन निर्माण में ट्रीटेड पानी के उपयोग के निर्देश दिए। फर्म समंदढिया पर सूचना पत्र व चालानी कार्रवाई होगी। एबीसी सेंटर 1 सप्ताह में शुरू करने के निर्देश उपायुक्त आरती खेडेकर को दिए। पीएम आवास में राशि लेकर निर्माण नहीं करने वालों को सूचना पत्र, तथा सीएम हेल्पलाइन की 50 व 100 दिवस की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...