Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विधि महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया शिविर का आयोजन

विधि महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया शिविर का आयोजन

देवास:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को विधि महाविद्यालय देवास में हुआ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय विधि महाविद्यालय, देवास में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों, संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से अवगत कराना था।
      कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीप सिंह मुझाल्दा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती नीलिमा रॉय, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अभिषेक तिवारी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अजय चैहान, मंच संचालक श्री डॉ. विनोद चौरसिया तथा महाविद्यालय में नियमित रूप अध्ययनरत समस्त विधि छात्र-छात्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं विधिक विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि विधिक सहायता और सलाह जरूरतमंदों और समाज के कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। मोटर यान अधिनियम, सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात कानूनों और दुर्घटना की स्थिति में बरती जाने वाली कानूनी प्रक्रियाओं व मुआवजा प्रावधानों की जानकारी दी गई। न्याय क्षेत्र की बारीकियों, अदालती प्रक्रियाओं और न्याय प्रणाली की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। बाल विवाह प्रतिषेध, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्प्रभावों और इसके कानूनी रूप से दंडनीय अपराध होने की जानकारी दी गई।  पॉक्सो अधिनियम, बच्चों के संरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण कानून के प्रावधानों, अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर विशेष चर्चा की गई। साइबर सेफ्टी (डिजिटल सुरक्षा) आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।
 कार्यक्रम के अंत में श्री अर्पित जैन ने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने एवं कानून का सम्मान करने की शपथ दिलाई। न्यायोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में कानूनी विषयों के प्रति व्यावहारिक समझ विकसित हुई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...