Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राहुल जैन बने ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट के देवास जिला अध्यक्ष

राहुल जैन बने ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट के देवास जिला अध्यक्ष

देवास। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय राहुल जैन को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट (आईजा) संगठन में देवास जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई। राहुल जैन लंबे समय से मीडिया एवं डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे एमपी41 न्यूज़ चैनल के माध्यम से देवास एवं आसपास के क्षेत्रों की जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों एवं शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, कार्य के प्रति समर्पण एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। राहुल जैन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...