Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कादरी बने मिस्टर सतवास

बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कादरी बने मिस्टर सतवास
 देवास:देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन व रॉयल फिटनेस जिम के संयुक्त तत्वाधान में सतवास के इतिहास में पहली बार मिस्टर सतवास बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें शरीर साधकों ने म्यूजिक की धुन पर अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष सतवास सतनाम सिंह बग्गा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित पलासिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतवास लाला पटेल, लालू नागोरी, अजीज बनारसी, सलाम खान भाटी, अफजल भाई सना ऑटो डील सतवास, कंवर खान पार्षद , सद्दाम मंसूरी, अकरम ठेकेदार, फारुख भाई, तौहीद बनारसी, अरबाज खान, आशिक खान,रहे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजक सनावर अली खान, इकबाल खान, जाकिर पहलवान, शेख जिलानी पहलवान,कैफ अली ने किया। इस चैम्पियनशिप में 25 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें रमजान कादरी ने अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ऑफ चैम्पियन मिस्टर सतवास 2026 का खिताब अपने नाम किया। अमन अली बेस्ट पोजर,फरहान अली बेस्ट मस्कुलरमैन ,सईद खान बेस्ट इम्प्रूव बॉडी, जुनैद खान, अब्दुल्ला खान विजेता रहे। इस चौम्पियनशिप में जज की भूमिका देवास जिला बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष हाजी रेहान शेख, मलिक शेख, राहुल नरवरिया, ईशान खान ने निभाई स्टेज मार्शल व कार्यक्रम के मार्गदर्शक खलीक शेख चाचा रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...