Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गौतम आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न

गौतम आश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न 

देवास। उज्जैन रोड स्थित बीमा हॉस्पिटल के पास गौतम आश्रम में 15 नवंबर रविवार को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सचिव अमित पंडित ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नगर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 150 व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाकर निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच भी निशुल्क की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भव्य अन्नकूट महोत्सव में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। विशेष पूजा-अर्चना, भव्य आरती एवं प्रसादी का आयोजन भी हुआ। समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीति पुरोहित, अध्यक्ष मध्यप्रदेश गुर्जर गौड़ महिला सभा एवं सुभाष शर्मा, पूर्व महापौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश मिश्रा, अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की। विशेष अतिथि के रूप में मधु शर्मा, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहीं। क्षेत्रीय पार्षद दीपेश कानूनगो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा द्वारा मुख्य अतिथि प्रीति पुरोहित को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट में 19 नए ट्रस्टियों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी 19 नए ट्रस्टियों का सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट के विकास कार्य को देखते हुए समाज के सतीश उपाध्याय द्वारा अपनी बहन स्व श्रीमती शीला गंगाप्रसाद शर्मा की स्मृति में 100000 का चेक ट्रस्ट को दिया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष एम.एम. दुबे ने सभी नवनियुक्त ट्रस्टियों का स्वागत करते हुए उन्हें ट्रस्ट की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर नगर सभा संरक्षक मदनमोहन मोदी, गिरधर शर्मा, संतोष त्रिवेदी, आदित्य व्यास, संतोष त्रिवेदी, संतोष जोशी, डॉक्टर संजय तिवारी, राजेश तिवारी, बसंत व्यास, संजय शर्मा, हेमंत शर्मा उत्सव समिति अध्यक्ष रविशंकर व्यास आदि समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन नवीन दुबे ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...