देवास। आयुर्वेद चिकित्सा एवं योग के क्षेत्र में लंबे समय से समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे देवास के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं योग शिक्षक डॉ. बी.के. तिवारी को पंडित उद्धवदास मेहता चिकित्सा सेवा सम्मान-2026 से भोपाल में सम्मानित किया गया। मप्र आयुर्वेद महासम्मेलन देवास द्वारा जिलाध्यक्ष बंशीलाल वर्मा के नेतृत्व में योगाचार्य डॉ. तिवारी जी को पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जेसी परिहार, डॉ. डीएल तकझरे, योगेन्द्र नारायण तकझरे, श्रीमती सुधा वर्मा, विद्यावती खत्री, मोहनलाल मनवानी आदि ने श्री तिवारी का सम्मान कर बधाई दी। श्री तिवारी को यह सम्मान पंडित उद्धवदास मेहता स्मृति न्यास द्वारा गठित प्रदेश स्तरीय भगवान धन्वंतरि जयंती समारोह समिति की ओर से आयुर्वेद के प्रति उनके समर्पण एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।



0 Comments