देवास। अखिल भारतीय माली महासंघ शाखा जिला देवास द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा फुले की 136वीं पुण्यतिथि 28 नवम्बर को मनाई गई। सर्वप्रथम मालीपुरा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम को एड. पी.सी हरोडे, अशोक वर्मा, मुकेश गोयल, घनश्याम चौहान आदि ने संबोधित करते हुए उनके सामाजिक, शैक्षणिक कार्य एवं समाज में फैली कुरीतियों अंधविश्वास, अशिक्षा एवं शोषण के विरूद्ध किए शंखनाद स्त्री शिक्षा, विधवा विवाह, सती प्रथा उन्मूलन, निराश्रित बच्चो के लालन, पालन आदि के संबंध में किए गए कार्यो का स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हेमराज सोलंकी, अजय पडियार, यशवंत हरोडे, भागीरथ पहलवान, जगदीश चौहान, सोमेश्वर सोलंकी, सतीष पुष्पद, बलराज हरोडे, पुरूषोत्तम मोहरी, नीरज पटेल, बाबूला गोहलोत, ओम डोडिया, मुकेश सोलंकी, जयप्रकाश मालवीय, प्रमोद बारोड, जमनालाल गेहलोत, माधव पुष्पद आदि सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष ताराचंद पडियार ने किया एवं आभार रामदास माली ने माना।



0 Comments