Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अल्प वर्षा से देवास जिले में गहराया जल संकट, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

अल्प वर्षा से देवास जिले में गहराया जल संकट, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

देवास। जिले में अल्प वर्षा के चलते उत्पन्न हो रही पानी की कमी और संभावित जल संकट को देखते हुए देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंडित रितेश त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर प्रदेश सरकार से देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। आवेदन में पंडित रितेश त्रिपाठी ने उल्लेख किया कि वर्तमान में देवास जिले में अपेक्षाकृत कम वर्षा होने के कारण जल संकट की स्थिति निर्मित होती दिखाई दे रही है। वर्षा की कमी का असर जल स्रोतों पर पड़ने के साथ ही पेयजल व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। यदि समय रहते इस दिशा में आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। त्रिपाठी ने शासन से मांग की कि जिले में वर्षा की स्थिति, जल स्रोतों की उपलब्धता और पेयजल संकट का समुचित आकलन कर देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों को आवश्यक राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी प्रेषित की गई है। इस अवसर पर नईम अहमद, उबेद शेख, देवेंद्र बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...