Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्वसमाज विकास मंच ने मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

सर्वसमाज विकास मंच ने मंत्री बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
देवास। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल द्वारा राजपूत समाज की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज विकास मंच ने नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मंच संयोजक ईश्वर सिंह राजपूत एवं अध्यक्ष राम लखन शर्मा ने बताया कि मप्र शासन के मंत्री बिसाहू लाल द्वारा हाल ही में राजपूत समाज की महिलाओं पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की गई, जो कि उस पद पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए उसकी सोच, उसके कद एवं पद के अनुरूप नहीं है। जिस वर्ग की महिलाओं पर टिप्पणी की गई। उन महिलाओं के वर्ग का इतिहास मंत्री को पढऩा चाहिए, जिससे उन्हें इतिहास पर गर्व महसूस हो एवं अपने आप पर शर्म महसूस होगी। मंत्री जी की टिप्पणी संवैधानिक रूप से भी अलोकतांत्रिक है जो मंत्री पद की शपथ लेते हुए ली गई शपथ का उल्लंघन है, जिसमें शपथ ली जाती है कि मैं किसी के साथ जाति, लिंग, क्षेत्र और भाषा के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करूंगा। यह संवैधानिक शपथ का उल्लंघन भी किया गया है। हमारे देश में नारी को देवी के रूप में प्रथम दर्जा दिया जाता है, जहां नारी का सम्मान नही होता है वहा सर्वनाश होता है। सर्वसमाज मंच ने राज्यपाल से मांग की है कि मंत्री जी की टिप्पणी से सम्पूर्ण महिला वर्ग का अपमान हुआ है एवं समाज मेें रोष व्याप्त है। इनके खिलाफ संवैधानिक कार्यवाही की जाये एंव इन्हें पद से बर्खाश्त करने की कार्यवाही की जाए। अगर इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो और भी लोगों के हौसले बढेगें एवं देश में सामाजिक भेदभाव बढ़ेगा और वर्ग संघर्ष की स्थिति निर्मित होगी। जिससे देश का सामाजिक भाईचारा बिगडऩे की आशंका है। इस दौरान प्रवक्ता रमेश सिंह सेंगर, बीएन सिंह, सूर्यदेवसिंह, बलराम सिंह, नागेश्वर जोशी, सुनील सिंह ठाकुर, मनोहर सिंह सोलंकी, दिग्विजय सिंह राठौड़, दिलीप सिंह बघेल, महेन्द्र गुप्ता, राजकुमार सिंह ठाकुर, त्रिभुवन सिंह, प्रेम सिंह परदेशी, राम कृपाल सिंह तोमर, संतोष सिंह ठाकुर, दीपक मिश्रा, सुभाष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...