Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण, केंद्र शिफ्ट करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण, केंद्र शिफ्ट करने के दिए निर्देश

देवास:मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर से पहले करनावद में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के खेलने और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने पर कलेक्टर श्रीमती मीना ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर और बड़ी जगह तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए, ताकि उन्हें खेलने-कूदने और गतिविधियों के लिए उचित सुविधा मिल सके।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने उपस्थित नागरिकों से आंगनवाड़ी केंद्र के नियमित संचालन की जानकारी ली। जिस पर स्थानीय लोगों ने आंगनवाड़ी के सुगमता से संचालित होने की बात कही। कलेक्टर श्रीमती मीना ने क्षेत्र में नालियों की सफाई एवं दवाई के छिड़काव की स्थिति के बारे में भी नागरिकों से चर्चा की।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बुलाकर क्षेत्र की नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए विशेष टीम लगाई जाए तथा नालियों में जालियां भी लगवाई जाएं, जिससे गंदगी और अन्य समस्याओं से बचाव हो सके।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध पालन करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...