Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कबड्डी भारतीय संस्कृति का प्राचीन खेल है - विक्रमसिंह पवार

कबड्डी भारतीय संस्कृति का प्राचीन खेल है -  विक्रमसिंह पवार
देवास।  तुकोजीराव पवार इंडोर स्टेडियम भोपाल रोड़,देवास पर  खेल एवं युवा कल्याण विभाग व देवास जिला कबड्डी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधायक कप कबड्डी बालक/बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन श्रीमंत विक्रम सिंह पवार अध्यक्ष देवास जिला कबड्डी संघ के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्षता सुभाष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवास जिला कबड्डी संघ एवं तत्कालिक महापौर ने की। अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत अनवर खान,हेमंत सुवीर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग,हेमेन्द्र निगम, इकबाल खान,अर्जुन यादव, विशाल शर्मा, रामचरण पटेल, सुरेंद्र सिंह गौड़ आदि ने किया। प्रतियोगिता में देवास विधानसभा क्षेत्र की लगभग 20 टीमे भाग लेगी। श्रीमंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह बड़े ही हर्ष की बात है कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विधानसभा में खेलों का आयोजन हो रहा है। देवास विधानसभा में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे के मार्गदर्शन में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी  हमारी भारतीय संस्कृति का प्राचीनतम शुद्व  देशी खेल है। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, संदीप जाधव, पवन यादव, पावन पाटिल, जावेद पठान, युनुस खान, अर्जुन सोलंकी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवास जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अनवर ख़ान ने किया। आभार हेमेन्द्र निगम संयुक्त सचिव देवास जिला कबड्डी एसोसिएशन ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...