भव्य विदाई समारोह में शिक्षको की हुई आंखें नम,अपने वरिष्ठ शिक्षक साथियों की सेवा निवृत्ति पर शिक्षक साथियों ने किया सम्मान...
देवास। शासकीय श्री नारायण विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल एवम सिया संकुल अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक,माध्यमिक विद्यालय में विगत 40 वर्षो से अपनी सेवाए प्रदान करने वाले वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षिकाओं की सेवानिवृत्ति पर जनशिक्षा केंद्र श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 01/सिया जनशिक्षक श्रीमती वर्षा सिंह नेगी,एवम श्री सहज सरकार के प्रयासों एवम समस्त संकुल में कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं की अथक मेहनत एवम परिश्रम से संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ
।कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुवे संकुल प्राचार्य श्री के. सी.गुप्ता ने बताया कि हमारे संकुल अंतर्गत शासकीय शिक्षको को भावभीनी विदाई प्रदान करने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिनमे सिया संकुल एवम श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 01 संकुल कार्यालय से सेवानिवृत होने वाले शिक्षक,शिक्षिकाओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में संकुल कार्यालय के श्री सत्य नारायण शर्मा,श्री महेंद्र कुमार नाईवाल,श्रीमती माधुरी शर्मा,श्रीमती शमीम बी शेख,श्रीमती मधु तिवारी,श्रीमती रूखमणी जोशी,श्रीमती रेखा शास्त्री,श्रीमती किरण मिश्रा,सुश्री परवीन खान,की सेवानिवृत्ति अवसर पर संकुल कार्यालय के समस्त विद्यालय स्टाफ,शिक्षक शिक्षिकाओं,प्रधान पाठकों एवम विकासखंड शिक्षा अधिकारी,जनपद शिक्षा केंद्र देवास के अधिकारी, कर्मचारियों ने समारोह पूर्वक विदाई दी।
समारोह का शुभारंभ ज्ञान की देवी माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात सेवानिवृत्त हो रही वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती किरण मिश्रा मैडम द्वारा सुमधुर कंठ से माता सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई।
विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवास विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल सोलंकी,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री पुरूषोत्तम सिंह सिसौदिया,संकुल प्राचार्य डॉ.रजनीश पोरवाल,संकुल प्राचार्य श्री के. सी.गुप्ता,वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती संगीता खड़ीकर,वरिष्ठ जनशिक्षक श्रीमती वर्षा सिंह नेगी,श्री सहज सरकार ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से समारोह को भव्यता प्रदान की।
विशेष आमंत्रित अतिथि एडवोकेट श्री विजय जैन, बी.ए.सी.श्री गिरीश चौरे,श्री सुरेश आचार्य,श्रीमती सारिका किंकर,श्रीमती सुमित्रा परमार, जनशिक्षक श्री आतिश कनासिया,श्री निसार खान,की उपस्थिति में शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा,शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01,आलोट पाएगा,शासकीय प्राथमिक विद्यालय रहमान नगर,शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नूतन स्कूल देवास,शासकीय प्राथमिक विद्यालय सियापुरा,से सेवानिवृत्त हो रहे अपने शिक्षक साथियों को सभी स्टाफ साथियों द्वारा पुष्प मालाओं,शाल श्रीफल एवम अभिनंदन पत्र,सम्मान पत्र प्रदान कर सफलतम शिक्षकीय कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं एवम उनके परिजनों ने भाग लिया एवम आयोजन की सफलता हेतु सुश्री परवीन शेख,सुश्री रिजवाना खान,श्रीमती सुशीला पाल,श्रीमती कविता वर्मा,श्रीमती बिंदु तिवारी,श्रीमती मीना खत्री,श्री इंदरसिंह बेसवाल,श्री प्रकाश वर्मा,श्रीमती जहांआरा खान,श्रीमती परवीन खान,श्रीमती साजिदा परवीन,श्रीमती कालिंदी दुबे,श्री अय्यूब शेख,श्रीमती मीना खत्री,श्रीमती जॉली मैथ्यू,श्री सुरेश चंद्र सुनानियां,श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर,श्री समंदरसिंह चौहान,श्री अजय शर्मा,श्री विशाल गुप्ता,श्री परवेज शेख,श्री मिर्जा सर,श्री फारुख शेख,श्री लोकेश दुबे,श्री एम एल पटेल,श्री अनिस शेख,श्री राधेश्याम सोलंकी,श्रीमती सरिता पाटीदार,श्री के के मिश्रा,श्रीमती वंदना शर्मा,श्री इकबाल शेख,श्री संतोष बारोलिया,श्री मोहम्मद हुसैन,श्री ज्ञानराव काले,श्रीमती नेहा देशपांडे,श्रीमती दुर्गा जोशी,श्रीमती रीना विजयवर्गीय,श्रीमती अंजली खरडीकर,श्री मनोज चौधरी,श्री राजेंद्र चौधरी,श्री महेश सोनी,श्री रमेश जोशी,श्री माधुरी जगताप,श्रीमती रजनी कुमावत,श्रीमती सुनीता जाधव,श्रीमती विद्या मोहरी,श्री भगवान सिंह चौहान,श्री वसीम हाशमी,श्रीमती कृष्णा तवर,श्रीमती वंदना चटकले,श्रीमती कुसुम लता चौहान,श्रीमती अनिता सोलंकी,श्रीमती अनिता टेलर, श्रीमती कविता दीक्षित,श्रीमती निशा शुक्ला,श्रीमती संगीता सोनी,श्रीमती माया परमार,श्री प्रहलाद सिंह मालवीय,श्रीमती पुष्पा डुंगडुंग,श्रीमती रश्मि शुक्ला,श्री अतुल कुमार पाठक,श्री श्रीवास्तव सर,श्रीमती शबीना शेख,श्रीमती रामकन्या कटारिया,श्रीमती सपना श्रीवास्तव,श्रीमती रंजना तिवारी,श्रीमती तोशिर बानो शेख,श्रीमती ज्योति सक्सेना,सहित समस्त विद्यालय परिवार एवम शिक्षक साथियों,कार्यालय स्टाफ का भरपूर प्रत्यक्ष सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन शासकीय प्राथमिक विद्यालय खेताखेड़ी के प्रधान पाठक श्री शंकरलाल सिन्हा, एवम जनशिक्षक श्री सहज सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवम अंत में सभी का आभार विकासखंड अकादमिक समन्वयक देवास श्री सुरेश आचार्य द्वारा माना गया।
1 Comments
Nice
ReplyDelete