भामसं के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय का स्वागत किया
देवास। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवांगतुक पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय का स्वागत किया। संघ देवास के जिलामंत्री कमलसिंह चौहान ने बताया कि देवास जिले के नवांगतुक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय से भारतीय मजदूर संघ जिला देवास का प्रतिनिधिमंडल मिला तथा मां चामुंडा की नगरी देवास में स्थानांतरण होने पर मां चामुंडा की चुनरी ओढ़ाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण मारु, भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के उज्जैन-देवास विभाग के विभाग प्रमुख श्री अजय उपाध्याय, मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री कमलसिंह चौहान, कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष श्रीराम कुमावत भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक पायलट, भारतीय बैंक नोट प्रेस मजदूर संघ देवास के महामंत्री श्री आशीष दत्त एवं भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता श्री धनंजय गायकवाड़ विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा बताया कि भारतीय मजदूर संघ अपने सिद्धांत राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित की भावना के साथ औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
0 Comments