भारतीय मजदूर संघ जिला देवास के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर श्री चक्रवर्ती का स्वागत किया
देवास। भारतीय मजदूर संघ जिला देवास के कार्यवाहक अध्यक्ष बनने पर श्री चक्रवर्ती का स्वागत किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ, देवास के जिला कार्यालय मंत्री भूपेन्द्र कुमार अस्तूरे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ उज्जैन-देवास विभाग के विभाग प्रमुख श्री अजय उपाध्याय की अनुशंसा पर भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश द्वारा बैंक नोट प्रेस, देवास में कार्यरत वरिष्ठ श्रमिक नेता एवं भारतीय बैंक नोट प्रेस मजदूर संघ, देवास के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री शुभम चक्रवर्ती को भारतीय मजदूर संघ जिला देवास का जिला कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री चक्रवर्ती की इस नियुक्ति पर वरिष्ठ श्रमिक नेता श्री लक्ष्मीनारायण मारु के निवास पर एक स्वागत समारोह रखा गया। स्वागत समारोह में में भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के कार्यसमिति सदस्य, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रभारी, दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शहरी/ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य श्री लक्ष्मीनारायण मारु, भारतीय मजदूर संघ उज्जैन-देवास के विभाग प्रमुख श्री अजय उपाध्याय, मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री एवं मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य श्री लोकेश विजयवर्गीय, भारतीय बैंक नोट प्रेस मजदूर संघ के महामंत्री श्री आशीष दत्त, श्री अमरीश कुमार, श्री योगेश मिश्रा, श्री अंकित आर्य एवं श्री अवध तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री चक्रवर्ती का साफा एवं माता जी का अंगवस्त्र भेंट कर एवं पुष्पमाला एवं गुलाब की पंखड़ी उड़ाकर स्वागत किया गया।
0 Comments