राम स्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक स्वामी श्री 1008 रामचरण जी महाराज की 304 वी जयंती रामद्वारे में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
गुरु भक्ति से जीवन होता है सार्थक..स्वामी जी
देवास।गुरु भक्ति से जीवन होता है सार्थक। गुरु ही हमें जीवन के मायाजाल से ईश्वर की शरण में ले जाता है। यह विचार महंत स्वामी रामनारायण जी ने श्री राम द्वारा में रामचरण जी महाराज की जयंती के अवसर पर प्रकट किए। श्री राम द्वारा में राम स्नेही संप्रदाय प्रवर्तक स्वामी श्री 1008 रामचरण जी महाराज की 304 वी जयंती मनाई गई। प्रातः काल संत राम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी ने गुरु वाणी का पाठ किया। तत्पश्चात विजयवर्गीय महिला मंडल एवं राम स्नेही सत्संग मंडल ने सुंदरकांड का पाठ किया । महंत जी ने कहा कि महापुरुषों के पथ पर चलकर हम स्वयं और अपने परिवार का कल्याण करते हैं। जो व्यक्ति ईश्वर की निष्काम भाव से भक्ति करता है वह कभी भी निराश नहीं होता। ईश्वर हमेशा भक्त का साथ देते हैं और उसे जीवन संघर्ष से उभार लेते हैं। दोपहर 12:00 बजे स्वामी रामचरण जी की महा आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। सभी भक्तों को राम नाम की पुस्तिका वितरित की गई। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।
0 Comments