Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जैन समाज की महिलाओं ने मनाया फागुन मिलन उत्सव

जैन समाज की महिलाओं ने मनाया फागुन मिलन उत्सव
देवास। समग्र जैन समाज की महिलाओं ने आज बहुत जोर शोर से फाग मिलन उत्सव मनाया। जिसमें समाज की सभी महिला मंडल और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मंगलाचरण से शुरुआत हुई। तत्पश्चात एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमे गायन, नृत्य, कविता, शायरी, चुटकुले, जोक्स, सामूहिक एवम एकल प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के बीच बीच में सभी ने स्वल्पाहार, ठंडाई, भोजन का आनंद लिया। राजस्थानी, गुजराती, मालवी, आदि प्रांत के परिधानो में सजी धजी महिलाओं ने सभी का मन मोह लिया। हंसी ठहाकों और मस्ती से वातावरण खुशनुमा हो गया। छोटे छोटे बच्चों की प्रस्तुति भी जोरदार रही। सभी महिलाओं ने डीजे पर जोरदार नृत्य कर आनंद लिया। चेयर रेस प्रतियोगिता और अन्य खेल का भी आयोजन किया गया।अंत में सभी प्रतिभागी को पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें ग्रुप प्रस्तुति में रेखा बागरेचा ग्रुप प्रथम, सारिका छोटी पाती ग्रुप द्वितीय एवं रेखा सुराना ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। एकल प्रस्तुति में रिद्धि जैन प्रथम,पूर्णिमा जैन द्वितीय एवम ललिता जैन तृतीय रहे।  समय से आने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती ललिता जैन पटाखे वाले और श्रीमती मंजू जैन भोमिया जी, मार्गदर्शिका एवं लकी ड्रा के प्रायोजक श्रीमती अंगुरबाला सेठिया, प्रतियोगिता के प्रायोजक श्रीमती दीपाली जैन पद्मावती कलेक्शन, एवं ठंडा ठंडा कूल कूल के प्रायोजक श्रीमती सुनीता जैन गौतमपुरा वाला थे। कार्यक्रम का संचालन दीपाली जैन द्वारा और आभार प्रदर्शन ललिता जैन एवम मंजू जैन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को अमर मोहिनी गार्डन में आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...