उत्कृष्ट विद्यालय देवास की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।
देवास: उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया की उत्कृष्ट विद्यालय की दो छात्रा ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 वी की छात्रा कु. जोबिया शेख ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची 10 वां स्थान प्राप्त किया । कक्षा 12 वी जीव विज्ञान संकाय में कु अक्सा खान, ने आठवा स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय मेरिट सूची में कक्षा 10 वी में कु प्रज्ञा तिवारी, कु माहीन खान ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पियूष नागर, एवं गर्व नाटेकर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय मेरिट सूची में कक्षा 12 में गणित संकाय में यशस्वी वर्मा ने प्रथम स्थान तथा केशवी उपाध्याय एवं प्रतिष्ठा पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा तथा कक्षा 12 की परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर जिलाधीश श्री ऋषव गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति,जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरि सिंह भारतीय,विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अजय सोलंकी,पूर्व प्राचार्य श्रीमती चंद्रावती जाधव ने विद्यार्थियों एंव स्टाफ सदस्यो को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की।
0 Comments