देवास: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कौटिल्य एकेडमी के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन छात्र ने जिले में बनाई पहचान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ निदेशकों ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं कक्षा 10 वीं के परिणाम में इस वर्ष 100% सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्र कर्त्तव्य सक्सेना 95.2% अंक प्राप्त कर देवास जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय के अन्य होनहार विद्यार्थियों में माही सोलंकी (80%), सैय्यद वरा नाज़रा अली (79.2%), स्वर्णिम पटेल (75%), भगवान यादव, दक्षराज मांडलोई, काजल चंदेल, राजकुमार राठौर, वंशिका चौहान, विवेक सिसोदिया एवं कुणाल बडाल शामिल रहे।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री मिथलेश यादव ने भी सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर श्री चेतन यादव एवं श्रीमती ममता यादव ने सफल विद्यार्थियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, उन्हें मिठाई खिलाई तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल श्री जितिन थॉमस भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। यह उपलब्धि पूरे देवास जिले के लिए गर्व का विषय है।

0 Comments