श्री राम द्वारा में रामनवमी पर्व मनाया गया, बाल संत ने प्रस्तुत किए निर्गुणी भजन, राम नाम लिखने की पुस्तिका भी वितरित की गई
देवास।श्रीराम द्वारा में रामनवमी पर उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः काल रामद्वारा के महंत स्वामी राम नारायण जी के सानिध्य में संत राम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी ने रामचरितमानस का पाठ किया। रामस्नेही सत्संग मंडल के भक्तों ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। संत राम सुमिरन जी ने कहा कि प्रभु राम ने अपने कार्यों से पूरे ब्रह्मांड के लिए आदर्श प्रस्तुत किया जो युगों युगों तक हमें पथ प्रदर्शन करता रहेगा। हम सभी का कर्तव्य है कि प्रभु राम के बताएं मार्ग पर चलें और विश्व कल्याण के लिए कार्य करें।
बाल संत राम सुमिरन जी ने भी आज निर्गुणी भजन प्रस्तुत किए। जिसका सभी भक्तों ने बहुत आनंद लिया।इस अवसर पर सभी भक्तों को राम नाम लिखने की पुस्तिका भी प्रदान की गई। यह पुस्तिका पिछले 51 वर्षों से प्रदान की जा रही है जिसमें भक्त राम नाम लिखकर वापस मंदिर में जमा करते हैं। दोपहर ठीक बारह बजे प्रभु राम की महाआरती की गई उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
0 Comments