Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला अस्पताल देवास में हुई श्री शुभम की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच होगी---------एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह को बनाया जांच अधिकारी

जिला अस्पताल देवास में हुई श्री शुभम  की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच होगी
---------
एसडीएम देवास  श्री बिहारी सिंह  को बनाया जांच अधिकारी
देवास 29 जून 2024/ जिला अस्पताल देवास में हुई श्री शुभम  की मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवास  श्री बिहारी सिंह  को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी 15 दिवस में संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।  जांच अधिकारी जांच  करेंगे की श्री शुभम को किस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था एवं उसकी मौत का कारण क्या था। शुभम की मौत में किसकी लापरवाही रही है। मृत्यु के बाद की घटना किन परिस्थितियों में हुई है , एवं घटना के लिए कौन जिम्मेदार / उत्तरदायी है। ऐसी घटनाओं की भविष्य में पुनावृत्ति न हो इसके लिए उपाय एवं सुझाव देंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...