भारत विकास परिषद द्वारा किया जाएगा 1000 पौधों का रोपण
देवास। भारत विकास परिषद द्वारा पुलिस परेड ग्राउंड पर पौधा रोपण का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। परिषद के मीडिया प्रभारी कीर्ति चव्हाण ने बताया कि परिषद द्वारा पूरे देवास में लगभग 1000 पौधों का रोपण किया जाएगा। आज के समय में पौधा रोपण अति आवश्यक हो गया है क्योंकि धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते तापमान को रोकने, अच्छी बारिश, बाढ़ से बचाव के लिए पौधों का रोपण कर उन्हें पेड़ बनाना अति आवश्यक है। अगर इस धरती पर पेड़ नहीं रहेंगे तो इंसानों का बचना भी मुश्किल है इसलिए पेड़ लगाओ और जान बचाओ। कार्यक्रम में नवीन सदस्य भरत मलिक एवं आरधना मलिक का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments