देवास: नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित 88 वीं दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी 2024 (मीना बाजार) के अन्तर्गत अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन दिनांक 17 अक्टूबर 2024 (गुरूवार) को कुशभाउ ठाकरे स्टेडियम आईटीआई ग्राउण्ड मैदान पर आयोजित मीना बाजार के मंच पर रात्रि 8.30 बजे से आयोजित किया गया है। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजित किये जा रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश भर के सुप्रसिद्ध कवि विनीत चौहान (वीर रस) अलवर, डॉ. प्रवीण शुक्ला (हास्य रस) नई दिल्ली, डॉ. कीर्ति काले (गीत गजल) नई दिल्ली, देवकृष्ण व्यास (ओजस्वी गीतकार) देवास, डॉ.अनिल चौबे (हास्य) वाराणसी, अभय निर्भीक (वीर रस) लखनउ, सुनील (लाफ्टर चेम्पियन) मुम्बई, जगदीश सेन (गीतकार) देवास, आदि कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन के सूत्रधार एवं संचालक शशिकांत यादव शशि (सबरस) देवास करेंगे। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शहर के नागरिकों से अनुरोध किया है कि आयोजित किये जा रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को सुनने अवश्य पधारें, तथा बारिश होने की स्थिति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय मल्हार स्मृति आडिटोरियम में किया जावेगा।

0 Comments