Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 
देवास। देवास विकासखण्ड में विकासखंड स्तरीय विज्ञान  प्रदर्शनी का आयोजन चिमनाबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी  अजय सोलंकी थे। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य श्रीमती रुचि व्यास ने की। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता के संयोजक बीआरसी  किशोर वर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विज्ञान के अलावा सामाजिक विज्ञान ,गणित, पर्यावरण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए। तथा विज्ञान एकल गीत, विज्ञान संगोष्ठी तथा लघु नाटिका का भी मंचन किया गया। बीईओ अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलता है और उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है।  विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी में 32 विद्यालयों के 54 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।  निर्णायक समिति के अनुसार विकासखंड स्तर पर पर्यावरण में शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी प्रथम, विज्ञान एवम  गणित में माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 एवं  मा वि टिगरिया सांचा प्रथम, लघु नाटिका में माध्यमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा प्रथम रहे।शा मा वि बावड़ियां एवं नारायण विद्या मंदिर क्रमांक -1 के विद्यार्थी भी जिला स्तर के लिए चयनित हुए। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शिक्षण सामग्री पुरस्कार  स्वरूप दिये गए।
इस अवसर पर निर्णायक के रूप में संजय कारपेंटर , वर्षा नेगी,राजकुमार पटेल, करणसिंह चौधरी, दिनेश परमार,संतोष मर्सकोले, गजेंद्र परमार, विनय गोखे , करतारसिंह नरवरिया, निशार खान,अर्चना वर्मा, रीटा ग्रेबियल ,निशा राठौर आदि उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन महेश सोनी ने किया। आभार तारा राठौर ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...